Daily Current Affairs in Hindi 20 March 2022
20 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi With Free Today Hindi Current Affairs QnA and Today Hindi Current Affairs PDF Free Download | 20 मार्च 2022 दैनिक हिन्दी करंट अफेयर्स, फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी और फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाऊनलोड।
यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “20 March 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।
अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए Current Affairs (करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
Current Affairs के बिना आपके Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 20 March 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –
20 March 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 20 मार्च 2022
1. हाल ही में जारी किये गए अध्ययन के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में कौन सा देश दक्षिण एशिया में पहले स्थान पर है?
- भारत
- नेपाल
- श्रीलंका
- बांग्लादेश
उत्तर: बांग्लादेश
व्याख्या: हाल ही में ढाका स्टॉक एक्सचेंज और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के द्वारा जारी किये गए अध्ययन के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में भारत का पडोसी देश बांग्लादेश दक्षिण एशिया में पहले स्थान पर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल के दौरान सूचीबद्ध कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक होने वाली महिलाओं के प्रतिशत में 2020 में 5 प्रतिशत से 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
2. हाल ही में पूर्वी अफ्रीका के किस देश में “महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल” का अनावरण किया गया है?
- मारीशस
- कीनिया
- मेडागास्कर
- इथियोपिया
उत्तर: मेडागास्कर
व्याख्या: हाल ही में पूर्वी अफ्रीका के देश मेडागास्कर में भारत के राजदूत “अभय कुमार” ने एंटानानारिवो की मेयर नैना एंड्रियंटिटोहैना के साथ मिलकर “महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल” का अनावरण किया है। इस पार्क का नाम महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल रखना महात्मा गांधी को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।
3. हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है?
- मुकेश अंबानी
- जेफ बेजोस
- एलन मस्क
- स्टीव जॉब्स
उत्तर: एलन मस्क
व्याख्या: स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क (Elon Musk) ने 2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिनकी कुल संपत्ति 205 बिलियन डॉलर है। 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट को रियल्टी फर्म M3M के सहयोग से अनुसंधान और लक्जरी प्रकाशन समूह हुरुन इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है।
4. हाल ही में इसरो ने किस राज्य के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में SSLV के सॉलिड ईंधन आधारित बूस्टर चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- आंध्र प्रदेश
- मध्य प्रदेश
उत्तर: आंध्र प्रदेश
व्याख्या: आंध्र प्रदेश राज्य के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हाल ही में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान SSLV के सॉलिड ईंधन आधारित बूस्टर चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। एसएसएलवी के अन्य चरणों जैसे एसएस2 और एसएस3 ने सफलतापूर्वक आवश्यक जमीनी परीक्षण किए हैं और एकीकरण के लिए तैयार हैं।
5. हाल ही में किस बैंक को IFR एशिया अवार्ड्स 2021 में “एशियन बैंक ऑफ द ईयर” के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
- बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ़ बड़ोदा
- एक्सिस बैंक
- केनरा बैंक
उत्तर: एक्सिस बैंक
व्याख्या: हाल ही में देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक “एक्सिस बैंक” को IFR एशिया अवार्ड्स 2021 में “एशियन बैंक ऑफ द ईयर” के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एक्सिस बैंक लगातार 15 कैलेंडर वर्षों से ब्लूमबर्ग लीग टेबल रैंकिंग में नंबर 1 पर रहा है।
6. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के लिए कितने रुपये का बजट पेश किया है.
- 1.42 लाख करोड़ रुपये
- 2.42 लाख करोड़ रुपये
- 1.20 लाख करोड़ रुपये
- 1.52 लाख करोड़ रुपये
उत्तर: 1.42 लाख करोड़ रुपये
व्याख्या: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के लिए योजनाओं की समीक्षा और समय के लिए विपक्ष की दलीलों के बावजूद 1.42 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए केंद्र शासित प्रदेश की अतिरिक्त मांगों को भी कुल 18,860.32 करोड़ रुपये में पेश किया गया है।
7. हाल ही में वर्ल्ड स्लीप डे 2022 किस दिन मनाया गया था?
- 16 मार्च
- 18 मार्च
- 19 मार्च
- 20 मार्च
उत्तर: 18 मार्च
व्याख्या: Causes of Lack of Sleep: पूरी दुनिया में आज (18 मार्च) ‘वर्ल्ड स्लीप डे 2022’ (World Sleep Day 2022) मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष ‘विश्व नींद दिवस’ को एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है और इस वर्ष की थीम “क्वालिटी स्लीप, साउंड माइंड, हैप्पी वर्ल्ड” (Quality Sleep, Sound Mind, Happy World) है।
8. हाल ही में मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब किसने अपने नाम किया हैं?
- करोलिना बिलावस्का
- टोनी-एन सिंह
- कोटे डी आइवर
- श्री सैनी
उत्तर: करोलिना बिलावस्का
व्याख्या: पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने प्यूर्टो रिको में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 70वां खिताब जीता है। करोलिना बिलावस्का मिस वर्ल्ड 2021 की विजेता रहीं। कोरोनेशन की यह प्रतियोगिता प्यूर्टो रिको में सैन जुआन के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में आयोजित की गई थी।
9. हाल ही में किसने एक प्रसिद्ध फिनटेक व्यवसाय इजीलिएंट टेक्नोलॉजीज को खरीदने की घोषणा की है?
- एचडीएफसी बैंक
- रेजरपे
- पे यू
- इन्स्टामोजो
उत्तर: रेजरपे
व्याख्या: एक फिनटेक यूनिकॉर्न, रेजरपे (Razorpay) ने एक अज्ञात राशि के लिए, एक प्रसिद्ध फिनटेक व्यवसाय इजीलिएंट टेक्नोलॉजीज (IZealiant Technologies) को खरीदने की घोषणा की, जो बैंकों को भुगतान प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करता है। IZealiant पुणे स्थित एक स्टार्टअप है जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों को मोबाइल-फर्स्ट, एपीआई-सक्षम और क्लाउड-रेडी भुगतान प्रसंस्करण उपकरण प्रदान करता है।
10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस का 36वां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा?
- चेन्नई
- बैंगलोर
- मुंबई
- नई दिल्ली
उत्तर: नई दिल्ली
व्याख्या: नई दिल्ली में Virtual Platform के जरिए अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस (International Geological Congress – IGC) की 36 वीं बैठक 20-22 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक को एक सतत भविष्य के लिए बुनियादी विज्ञान विषय के साथ रखा जाएगा। 36वीं अंतर्राष्ट्रीय भूभौतिकीय कांग्रेस माइंस और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी और बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका की विज्ञान अकादमियों के बीच एक सहयोग है।