Daily Current Affairs in Hindi 21 March 2022

23 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi With Free Today Hindi Current Affairs QnA and Today Hindi Current Affairs PDF Free Download | 23 मार्च 2022 दैनिक हिन्दी करंट अफेयर्स, फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी और फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाऊनलोड।

यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “23 March 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।

21 March 2022 Current Affairs QnA
21 March 2022 Current Affairs QnA

अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए Current Affairs (करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Current Affairs GK in Hindi

Current Affairs के बिना आपके Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 23 March 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –

23 March 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 23 मार्च 2022

Q 1. मार्च महीने में किस दिन शहीद दिवस (Martyr’s Day) मनाया जाता हैं?

  • 20 मार्च
  • 21 मार्च
  • 22 मार्च
  • 23 मार्च

उत्तर: 23 मार्च

व्याख्या: हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद दिवस (Martyr’s Day) तीन महान युवा नेताओं (देश भक्त) भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के साहस और वीरता को याद करने के लिए मनाया जाता है। इसी दिन देश के इन तीनों सपूतों को फांसी दी गयी थी।

Q 2. विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) कब मनाया जाता हैं?

  • 22 मार्च
  • 23 मार्च
  • 24 मार्च
  • 25 मार्च

उत्तर: 23 मार्च

व्याख्या: 23 मार्च को हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) मनाया जाता है। यह 1950 में स्थापित किया गया था। इस दिन को विश्व मौसम संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मनाया जा रहा है। 23 मार्च को इसलिए चुना गया है क्योंकि 1950 में उस दिन विश्व मौसम संगठन (World Meteorological Organization) की स्थापना हुई थी।

Q 3. NATO ने कहाँ शुरू किया “Cold Response 2022” सैन्य अभ्यास?

  • नॉर्वे
  • फ़िनलैंड
  • जापान
  • जर्मनी

उत्तर: नॉर्वे

व्याख्या: नॉर्वे में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन NATO (North Atlantic Treaty Organization) द्वारा 14 मार्च से 1 अप्रैल 2022 तक सैन्य अभ्यास “Cold Response 2022” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास नॉर्वे में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है और इस सैन्य अभ्यास में नाटो सहयोगी और भागीदार राष्ट्र भाग लेते हैं।

Q 4. हाल ही में भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में “Gulf Business Summit” आयोजित किया गया था?

  • जम्मू-कश्मीर
  • दिल्ली
  • कर्नाटक
  • राजस्थान

उत्तर: जम्मू-कश्मीर

व्याख्या: हाल ही में हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की 33 कंपनियों के प्रतिनिधि जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए बढ़ती स्थिति का आकलन करने के लिए श्रीनगर पहुंचे।

Q 5. हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स (World Para Athletics Grand Prix) का आयोजन कहाँ आरंभ हुआ?

  • नई दिल्ली
  • इंगलेंड
  • दुबई
  • पेरिस

उत्तर: दुबई

व्याख्या: विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 21 मार्च को शुरू हुई और यह 24 मार्च 2022 तक चलेगी। इस वर्ष यह इवेंट दुबई में हो रहा है। इस आयोजन में 43 देशों के 450 एथलीट हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एथलीट हांग्जो 2022 एशियाई पैरा खेलों और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों दोनों के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखेंगे।

Q 6. हाल ही में खबरों में रहा “असानी” क्या हैं?

  • भूकंप
  • चक्रवात
  • हिमस्खलन
  • ज्वालामुखीय विस्फोट

उत्तर: चक्रवात

व्याख्या: “असानी” बंगाल की खाड़ी पर बन रहे एक नए चक्रवात का नाम रखा गया है। इस चक्रवात के कारण भारत के पूर्वी तट वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ेगा। इस चक्रवात का नाम “असानी” श्रीलंका द्वारा रखा गया है और सिंहली भाषा में “असानी” का अर्थ “क्रोध” होता है।

Q 7. हाल ही में 21 मार्च को भारत और किस देश ने वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया?

  • जापान
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • सऊदी अरब

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या: 21 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने वर्चुअल समिट का आयोजन किया। इस शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, प्रवास, रक्षा, तकनीकी सहयोग और डिजिटल क्षेत्रों के बारे में बातचीत हुई। इस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हिस्सा लिया। इसका  पहला वर्चुअल समिट 2020 में आयोजित किया गया था।

Q 8. हाल ही में खबरों रहा “सक्षम” (Saksham) किस सशस्त्र बल का अपतटीय गश्ती पोत (Offshore Patrol Vessel) है?

  • पाकिस्तानी तटरक्षक बल
  • भारतीय तटरक्षक बल
  • बांग्लादेशी तटरक्षक बल
  • ईरानी तटरक्षक बल

उत्तर: भारतीय तटरक्षक बल

व्याख्या: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 105 एम-क्लास अपतटीय गश्ती जहाजों (offshore patrol vessel) की श्रृंखला में पांचवें तटरक्षक जहाज ICGS ‘सक्षम’ को कमीशन किया है। ICGS सक्षम पांचवां और अंतिम अपतटीय गश्ती पोत है जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा तटरक्षक बल के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है। यह पोत पूरी तरह से स्वदेशी स्टीयरिंग गियर और गियरबॉक्स का उपयोग करता है, जिसे पहले आयात किया जा रहा था।

Q 9. एन. बीरेन सिंह ने किस भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली?

  • उत्तराखंड
  • मणिपुर
  • पंजाब
  • गोवा

उत्तर: मणिपुर

व्याख्या: एन. बीरेन सिंह ने लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें पद की शपथ मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने दिलाई। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया।

Q 10. हर साल किस दिन “विश्व कविता दिवस” (World Poetry Day) मनाया जाता है?

  • 20 मार्च
  • 21 मार्च
  • 22 मार्च
  • 23 मार्च

उत्तर: 21 मार्च

व्याख्या: हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस” (World Poetry Day) मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत पहली बार यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने वर्ष 1999 में पेरिस में अपने 30वें आम सम्मेलन में की थी। विश्व कविता दिवस का उद्देश्य भाषाई विविधता का समर्थन करना है।

Q 11. “राष्ट्रीय एड्स और STD नियंत्रण कार्यक्रम” किस श्रेणी की योजना के अंतर्गत आता है?

  • केंद्रीय क्षेत्र योजना
  • राज्य क्षेत्र योजना
  • जन धन योजना
  • उज्‍ज्‍वला योजना

उत्तर: केंद्रीय क्षेत्र योजना

व्याख्या: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 अप्रैल से 31 मार्च, 2026 तक राष्ट्रीय एड्स और STD नियंत्रण कार्यक्रम को जारी रखने की मंजूरी दी। यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस कार्यक्रम के चरण-V को 15471.94 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ आगे बढ़ाया गया है। राष्ट्रीय एड्स प्रतिक्रिया 1992 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी।

Q 12. कौन सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करने का प्रयास करता है?

  • 2
  • 4
  • 6
  • 8

उत्तर: 6

व्याख्या: पानी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पानी के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है। विश्व जल दिवस का फोकस संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 6 को हासिल करने में सहायता करना है, जो 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम “Groundwater, making the invisible visible” है।

Q 13. जर्मनी ने रूस पर निर्भरता कम करने के लिए किस उत्तर-पूर्वी देश के साथ ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

  • इराक
  • कुवैत
  • कतर
  • बहरीन

उत्तर: कतर

व्याख्या: जर्मनी ने लंबी अवधि की ऊर्जा साझेदारी के रूप में कतर के साथ ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस जर्मनी के लिए गैस का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा है। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद, जर्मनी रूसी ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। कतर के अमीर और जर्मनी के मंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।

Q 14. बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला वन बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 का ख़िताब किसने जीता है?

  • लुईस हैमिल्टन
  • कार्लोस सैंज जूनियर
  • चार्ल्स लेक्लर
  • जेम्स कैमरून

उत्तर: चार्ल्स लेक्लर

व्याख्या: बहरीन के पश्चिम में एक मोटर रेसिंग सर्किट, बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में हाल ही में चार्ल्स लेक्लर ने फॉर्मूला वन बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 का ख़िताब जीता है जबकि कार्लोस सैंज जूनियर दुसरे स्थान और लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे है।

Q 15. हाल ही में किस देश में “बीएनपी परिबास ओपन टूर्नामेंट 2022” आयोजित किया गया?

  • चीन
  • जापान
  • भारत
  • अमेरिका

उत्तर: अमेरिका

व्याख्या: अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हाल ही में 2022 बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट जिसे 2022 इंडियन वेल्स मास्टर्स के नाम से भी जाना जाता है उसे आयोजित किया गया। यह चार ग्रैंड स्लैम के बाहर दो सप्ताह का सबसे बड़ा संयुक्त आयोजन है। इस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग में पोलैंड की इगा स्विटेक विजेता रही है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url