15 अप्रैल, 2022 करेंट अफेयर्स – मुख्य समाचार
15 अप्रैल 2022 के करेंट अफेयर्स समाचार -
सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी एवं संपूर्ण विश्लेषण के साथ।
आर्थिक करेंट अफेयर्स -
5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत।
चालू वित्त वर्ष के लिए हाल ही में घोषित बजट में पूंजीगत व्यय पर ध्यान केंद्रित करने से विनिर्माण और कर राजस्व संग्रह को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर रहेगा - वित्त मंत्रालय। पिछले वित्त वर्ष में कर राजस्व रिकॉर्ड 34% बढ़कर 27.07 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसे मंत्रालय ने कहा “यह उल्लेखनीय है की कोविड की लगातार लहरों के बाद अर्थव्यवस्था के तेजी से ठीक होने का प्रमाण हैं।
भारत में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में Apple के iPhone 13 का निर्माण शुरू हुआ।
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने भारत में आईफोन 13 बनाना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ कंपनी चीनी मैन्युफैक्चरिंग मार्केट पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश में है। एप्पल के ताइवानी निर्माता फॉक्सकॉन ने दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक संयंत्र स्थापित किया है, जहां आईफोन का निर्माण किया जा रहा है।
वित्त मंत्रालय ने कपास आयात पर 30 सितंबर तक सीमा शुल्क माफ किया।
वित्त मंत्रालय ने 13 अप्रैल को कपास आयात पर 30 सितंबर तक के लिए सीमा शुल्क समाप्त कर दिया है। यह एक एक ऐसा कदम है जिससे कपड़ा उद्योग को फायदा होगा और उपभोक्ताओं के लिए कीमतें कम रहेंगी। मौजूदा समय में कपास के आयात पर पांच प्रतिशत मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) और पांच प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) लगता है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित डोर्नियर 228 विमान ने डिब्रूगढ़ (असम) से पासीघाट (अरुणाचल प्रदेश) के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान भरी गई।
अलायंस एयर ने सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ फरवरी में दो 17-सीटों वाले डोर्नियर 228 विमानों को पट्टे पर लेने के लिए करार किया था। अलायंस एयर के स्वदेश निर्मित डोर्नियर-228 विमान ने मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट मार्ग पर अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स -
देश की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सबका विकास महा क्विज का आज शुभारंभ किया गया।
विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए "सबका विकास महा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता" का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुशासन को लेकर नागरिकों में जागरूकता पैदा करना है। कोविड महामारी के कारण गरीबों की जिन्दगी में आई चुनौतियों को कम करने के इरादे से यह योजना शुरू की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में तीन मूर्ति एस्टेट में "प्रधान मंत्री संग्रहालय" का उद्घाटन किया।
इसका निर्माण नई दिल्ली के तीन मूर्ति एस्टेट में किया गया है और इस संग्रहालय में देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की जीवन यात्रा तथा उनके कार्यों को दर्शाया गया है। श्री मोदी की परिकल्पना से मार्गदर्शित यह संग्रहालय राष्ट्र निर्माण में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि है।
IMD ने देश में सामान्य दक्षिण पश्चिम मानसून की भविष्यवाणी की।
मॉनसून 2022 पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहली भविष्यवाणी कर दी है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के पूर्वानुमान में गुरुवार IMD ने कहा कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा। जून से सितंबर के दौरान औसत वर्षा अब 868.6 मिमी मानी जाएगी, पहले 880.6 मिमी थी। इस बार नए औसत की तुलना में 99 फीसदी बारिश के आसार है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स -
14 अप्रैल को WHO द्वारा विश्व चागास रोग दिवस मनाया गया।
चगास रोग (जिसे अमेरिकी ट्रिपैनोसोमियासिस या साइलेंट या साइलेंट डिजीज भी कहा जाता है) और बीमारी की रोकथाम, नियंत्रण या उन्मूलन के लिए आवश्यक संसाधनों के बारे में लोगों में जागरूकता और दृश्यता बढ़ाने के लिए 14 अप्रैल को विश्व चगास रोग दिवस (World Chagas Disease Day) मनाया जाता है। 2022 की थीम चगास रोग को हराने के लिए हर मामले की खोज और रिपोर्टिंग है।
खेल-कूद करेंट अफेयर्स -
भारतीय जीएम आर. प्रज्ञानानंद ने आइसलैंड में रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता।
16 वर्षीय शतरंज सनसनी आर प्रज्ञानानंद (R Pragganandhaa) ने आइसलैंड के रेकजाविक में प्रतिष्ठित रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता है। दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल में, आर प्रज्ञानानंद थे जिन्होंने फाइनल राउंड में हमवतन जीएम डी गुकेश को हराकर प्रतियोगिता जीती थी। भारतीय युवा खिलाड़ी ने 7½/9 का स्कोर किया और आधा अंक आगे रहे । आर प्रज्ञानानंद ने चार अन्य जीत भी दर्ज की, जिसमें अमेरिकी अभिमन्यु मिश्रा पर एक जीत शामिल है, जो पिछले साल 12 साल और चार महीने की उम्र में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने थे।
जमशेदपुर में आयोजित हुआ पहला खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट।
पहली खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी (Khelo India National Ranking Women Archery) टाटा तीरंदाजी अकादमी, जमशेदपुर, झारखंड में आयोजित की जाएगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने छह चरणों में खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए 75 लाख रुपये की मंजूरी दी है।