Daily Current Affairs in Hindi 13 April 2022

Today's 13th April 2022 Daily Top Current Affairs MCQs with proper analysis and explanation | आज 13 अप्रैल 2022 के मुख्य वस्तुनिष्ठ दैनिक करेंट अफेयर्स उचित विश्लेषण और स्पष्टीकरण के साथ।

यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “13th April 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।

13 April 2022 Current Affairs QnA
13 April 2022 Current Affairs QnA

अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए Current Affairs (करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Current Affairs के बिना लगभग सभी Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 13th April 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –

13th April 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 13 अप्रैल 2022

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी - 

Q 1. हाल ही में गुजरात में "माधवपुर मेला" का शुभारंभ किस किया है?

  • राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
  • विदेश मंत्री श्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

उत्तर: राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद

व्याख्या: राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 10 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वार्षिक माधवपुर मेले का उद्घाटन किया। यह पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेला है जो पोरबंदर से 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित तटीय गांव माधवपुर में आयोजित किया जाता है। यह त्योहार रुक्मिणी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के विवाह का जश्न मनाता है। इस मेले में एक रथ को रंगीन ढंग से सजाया जाता है और यह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को गाँव के चारों ओर ले जाता है।

Q 2. हाल ही में राजनीति विज्ञान के विद्वान मनोज सोनी को किस सरकारी एजेंसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

  • कर्मचारी चयन आयोग
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • संविधान की प्रारूप समिति
  • राष्ट्रीय पुलिस आयोग

उत्तर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में माहिर राजनीति विज्ञान के विद्वान मनोज सोनी को हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय और एम.एस. यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के कुलपति के रूप में कार्य किया था। यह पहली बार होगा जब कोई गुजराती शिक्षाविद डॉ मनोज सोनी UPSC के चेयरमैन बनेंगे।

Q 3. हाल ही में किस भारतीय राज्य में "मेगालिथिक पत्थर के जार (megalithic stone jars)" का पता चला है?

  • राजस्थान
  • असम
  • केरल
  • कर्नाटक

उत्तर: असम

व्याख्या: असम राज्य में हाल ही में चार पूर्व अज्ञात स्थलों पर दर्जनों मेगालिथिक पत्थर के जार पाए गए हैं। इस खोज ने भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच संभावित संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया है। यह अध्ययन असम, लाओस और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को समझने के लिए और अधिक शोध की मांग करता है। इन दोनों देशों में भी इसी तरह के जार खोजे गये थे।

Q 4. हर साल "अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस" (International Day of Human Space Flight) किस दिन मनाया जाता है?

  • 11 अप्रैल
  • 12 अप्रैल
  • 13 अप्रैल
  • 14 अप्रैल

उत्तर: 12 अप्रैल

व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान के अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Human Space Flight) के रूप में स्थापित किया है। 12 अप्रैल, 1961 को रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन ने वोस्तोक 1 अंतरिक्ष यान में सवार होकर पृथ्वी की परिक्रमा की थी। मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस इस अवसर को याद करता है, जिसने मानवता के लाभ के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त किया।

Q 5. भारत के किस राज्य में "नादाबेट सीमा दर्शन परियोजना" (Nadabet Seema Darshan Project) का उद्घाटन किया गया है?

  • राजस्थान
  • उत्तरप्रदेश
  • गुजरात
  • पंजाब

उत्तर: गुजरात

व्याख्या: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा दर्शन परियोजना के हिस्से के रूप में गुजरात के नादाबेट में भारत-पाकिस्तान सीमा देखने के बिंदु का उद्घाटन किया। कच्छ क्षेत्र के रण में स्थित इस स्थान को "गुजरात का वाघा" भी कहा जाता है। नागरिकों को "ज़ीरो पॉइंट" पर पाकिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को देखने की सुविधा मिलती है, जिस पर बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) चौबीसों घंटे पहरा देती है।

Q 6. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय "पीएम-दक्ष योजना" (PM-DAKSH Yojana) को लागू करता है?

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

उत्तर: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

व्याख्या: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित पीएम-दक्ष (प्रधानमंत्री दक्ष और कुशलता संपन्न हितग्राही) योजना, हाशिए पर पड़े व्यक्तियों के कौशल के लिए एक राष्ट्रीय योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दीर्घकालिक और अल्पकालिक कौशल प्रदान करके लक्षित युवाओं के कौशल स्तर को बढ़ाना है। 5 वर्षों में लगभग 2.71 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Q 7. कौन सा राज्य नीति आयोग के राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक (State Energy and Climate Index – SECI) में पहले स्थान पर रहा?

  • केरल
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • गुजरात

उत्तर: गुजरात

व्याख्या: नीति आयोग के द्वारा जारी राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक में गुजरात, केरल और पंजाब शीर्ष स्थान पर रहे है। जबकि छोटे राज्यों की श्रेणी में शीर्ष में गोवा, त्रिपुरा और मणिपुर रहे है और यह राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक राज्यों के प्रदर्शन को 6 मापदंडों पर रैंक करता है।

Q 8. किस राज्य में हाल ही में पेरियार मेमोरियल समथुवपुरम का उद्घाटन किया गया है?

  • गुजरात
  • केरल
  • तमिलनाडु
  • राजस्थान

उत्तर: तमिलनाडु

व्याख्या: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हाल ही में नामगिरिपेट्टई पंचायत संघ के पिलीपकुट्टई में पेरियार मेमोरियल समथुवपुरम का उद्घाटन किया है। इस मेमोरियल में 2 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त 100 आवास इकाइयों का निर्माण किया गया है।

Q 9. हाल ही में किसको भारत का मुख्य G20 समन्वयक नियुक्त किया गया हैं।

  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • S. जयशंकर
  • हर्षवर्धन श्रृंगला

उत्तर: हर्षवर्धन श्रृंगला

व्याख्या: भारत द्वारा 2023 में आयोजित किये जाने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को इसका मुख्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। श्रृंगला 30 अप्रैल, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे और मई से इस नई भूमिका का कार्यभार संभालेंगे।

Q 10. किस दिन को जलियांवाला बाग नरसंहार की वर्षगांठ के रूप चिन्हित किया गया हैं?

  • 12 अप्रैल
  • 13 अप्रैल
  • 14 अप्रैल
  • 15 अप्रैल

उत्तर: 13 अप्रैल

व्याख्या: 13 अप्रैल, 2022 को जलियांवाला बाग नरसंहार की वर्षगांठ के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 13 अप्रैल, 1919 को (बैसाखी के दिन), अमृतसर के जलियांवाला बाग में, एक शांतिपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। जनरल डायर ने हजारों लोगों की भीड़ पर गोलियां चलाने का आदेश दिया, जिसमे बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गये थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url