Daily Current Affairs in Hindi 15 April 2022

Today's 15th April 2022 Daily Top Current Affairs MCQs with proper analysis and explanation | आज 15 अप्रैल 2022 के मुख्य वस्तुनिष्ठ दैनिक करेंट अफेयर्स उचित विश्लेषण और स्पष्टीकरण के साथ।

यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “15th April 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।

15 April 2022 Current Affairs QnA
15 April 2022 Current Affairs QnA

अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए Current Affairs (करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Current Affairs के बिना लगभग सभी Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 15th April 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –

15th April 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 15५ अप्रैल 2022

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी - 

Q 1. किस देश की महिला हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 जीता है?

  • इंग्लैंड
  • जापान
  • नीदरलैंड
  • चीन

उत्तर: नीदरलैंड

व्याख्या: नीदरलैंड महिला हॉकी टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में जर्मनी को हराकर FIH जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 जीता है। नीदरलैंड सबसे सफल टीम है। तीसरे स्थान के मैच में इंग्लैंड ने शूटआउट में भारत को 3-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है।

Q 2. हाल ही में किसने देश के छात्रों को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दे दी है?

  • शिक्षा विभाग
  • निति आयोग
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

उत्तर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

व्याख्या: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में देश के छात्रों को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दे दी है। अब दोनों डिग्री या तो अलग-अलग विश्वविद्यालयों से या एक ही विश्वविद्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। देश के छात्रों को दो मास्टर कार्यक्रम, एक डिप्लोमा और एक यूजी कार्यक्रम, या दो स्नातक कार्यक्रम चुनने की अनुमति होगी।

Q 3. किस बैंक ने भारत एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में अपने पूरे 4% स्वामित्व को बेचने की घोषणा की है?

  • यस बैंक
  • यस बैंक
  • कश्मीर बैंक
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र

उत्तर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र

व्याख्या: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने हाल ही में लगभग 4 करोड़ रुपये में भारत एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में अपने पूरे 4% स्वामित्व को बेचने की घोषणा की है। बैंक की 4% हिस्सेदारी, जो 40,00,000 इक्विटी शेयरों में तब्दील हो जाती है, को 9.80 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3.92 करोड़ रुपये नकद में बेचा जाएगा।

Q 4. हाल ही में किस राज्य के जमशेदपुर में पहला खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है?

  • गुजरात
  • केरल
  • झारखंड
  • पंजाब

उत्तर: झारखंड

व्याख्या: झारखंड के जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में पहला खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। हाल ही में साईं ने 6 चरणों में खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए 75 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

Q 5. किस संस्थान के विशेषज्ञों के नेतृत्व वाली टीम को कावेरी नदी में मछली में माइक्रोप्लास्टिक मिला है?

  • जेएनयू
  • आईटीआई
  • आईआईएससी
  • आईआईटी

उत्तर: आईआईएससी

व्याख्या: भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के विशेषज्ञों के नेतृत्व में हाल ही में किये गए अध्ययन में कावेरी नदी में मछली में माइक्रोप्लास्टिक मिला है। यह अन्य संदूषक विकास असामान्यताएं और कंकाल विकृति पैदा कर सकते हैं।

Q 6. हाल ही में किसे को EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?

  • इंदिरा नूयी
  • फाल्गुनी नायर
  • सुनिधि चौहान
  • नीता अम्बानी

उत्तर: फाल्गुनी नायर

व्याख्या: ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनी नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को हाल ही में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इंडिया अवार्ड्स के 23वें संस्करण में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021 से सम्मानित किया गया है। जबकि लाइफटाइम अचीवमेंट लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन ए एम नाइक को दिया गया है।

Q 7. हाल ही में किस राज्य के दीमा हसाओ जिले में मेगालिथिक स्टोन जार की खोज की गयी है?

  • पंजाब
  • गुजरात
  • केरल
  • असम

उत्तर: असम

व्याख्या: असम राज्य के दीमा हसाओ जिले में दीमा हसाओ जिले में मेगालिथिक स्टोन जार की खोज की गयी है। इस जार को पहली बार वर्ष 1929 में जॉन हेनरी हटन और जेम्स फिलिप मिल्स, ब्रिटिश सिविल सेवकों द्वारा देखा गया था। जबकि वर्ष 2016 और 2020 में ऐसी और साइटों की खोज की गई है।

Q 8. किस क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह को हाल ही में ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है?

  • रणजी ट्राफी
  • बीसीसीआई
  • पीबीआई
  • आईपीएल

उत्तर: बीसीसीआई

व्याख्या: बीसीसीआई क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह को ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि श्री लंका के महेला जयवर्धने को पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

Q 9. किस मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने 80वें स्कोच शिखर सम्मेलन 2022 में स्वर्ण और रजत पुरस्कार जीते है?

  • शिक्षा मंत्रालय
  • विज्ञान मंत्रालय
  • इस्पात मंत्रालय
  • बाल विकास मंत्रालय

उत्तर: इस्पात मंत्रालय

व्याख्या: इस्पात मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने 80वें स्कोच शिखर सम्मेलन 2022 में स्वर्ण और रजत पुरस्कार जीते है। स्कोच शिखर सम्मेलन का विषय 'स्टेट ऑफ़ BFSI & PSUs था।

Q 10. निम्न मे से कौन सा देश 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा?

  • जापान
  • चीन
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जाएगी। राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए मेलबर्न की राजधानी विक्टोरिया को एक विशेष अवधि दी गई थी। वर्ष 2018 में, ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड कोस्ट पर खेलों की मेजबानी की थी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url