Daily Current Affairs in Hindi 19 March 2022
19 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi With Free Today Hindi Current Affairs QnA and Today Hindi Current Affairs PDF Free Download | 19 मार्च 2022 दैनिक हिन्दी करंट अफेयर्स, फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी और फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाऊनलोड।
यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “19 March 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।
![19 March 2022 Current Affairs QnA](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgl0Gt4uysr1PBJpxDbUgbG36lM7Y8dPLqzRh5vNTCxToCTWR3b3NVCFmdhQE-c-TzIWVnLOj2udiAMUGEzrzqIKForG58AexP1q6DWiGddlt7Vv1-Qq7A2HNJiG71p1dTwfQW6L7x6jUlgqOmORmno8LgWMHrEZ-ADF55FkL450ZLq6mDtK16QBXxfGg/s1600/19-March-2022-Current-Affairs.webp)
अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए 19 March 2022 Current Affairs (19 मार्च 2022 करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
Current Affairs के बिना आपके Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 19 March 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –
19 March 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 19 मार्च 2022
1. किस देश ने “World Happiness Report 2022” पहला स्थान हासिल किया हैं?
- फ़िनलैंड
- डेनमार्क
- आइसलैंड
- स्विट्ज़रलैंड
उत्तर: फ़िनलैंड
व्याख्या: हाल ही में World Happiness Report 2022 जारी की गई। इस रिपोर्ट में विभिन्न पैमानों के आधार पर देशों को रैंकिंग दी गई है। इस बार की रैंकिंग में फ़िनलैंड ने पहला स्थान हासिल किया है, बता दें कि फिनलैंड ने लगातार पांचवी बार इस रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
2. भारत की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की जयंती हाल ही में कब मनाई गई?
- 15 मार्च को
- 16 मार्च को
- 17 मार्च को
- 18 मार्च को
उत्तर: 17 मार्च 2022 को
व्याख्या: हरियाणा के करनाल में 17 मार्च, 1962 को जन्मी कल्पना चावला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी और इसके बाद 1982 में वे अमेरिका चली गयी थी। 1984 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने पीएचडी भी की। कल्पना चावला ने 1988 में नासा में अपना करियर शुरू किया। अप्रैल, 1991 में वे अमेरिका की नागरिक बनीं। 1996 में उनका चयन पहली उड़ान के लिए किया गया। उनका पहला अन्तरिक्ष मिशन 17 नवम्बर 1997 को शुरू हुआ और 16 जनवरी, 2003 को कल्पना चावला अन्तरिक्ष मिशन में गयीं परंतु 1 फरवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते समय नष्ट हो गया था, इस दुर्घटना में कल्पना चावला समेत सभी सातों अन्तरिक्षयात्रियों की मृत्यु हो गयी थी।
3. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 9.646 अरब डॉलर घटकर कितने अरब डॉलर पर आ गया?
- 622.275 अरब डॉलर
- 632.009 अरब डॉलर
- 611.070 अरब डॉलर
- 722.275 अरब डॉलर
उत्तर: 622.275 अरब डॉलर
व्याख्या: 11 मार्च 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.65 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 622.275 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। गौरतलब है कि यह गिरावट पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।
4. 19 मार्च 2022 से शुरू हो रहा 35वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला (Surajkund International Crafts Mela) भारत में कहाँ आयोजित किया जा रहा हैं?
- हरियाणा के फरीदाबाद में
- राजस्थान के जयपुर में
- पंजाब के अमृतसर में
- मध्यप्रदेश के इंदौर में
उत्तर: हरियाणा के फरीदाबाद में
व्याख्या: आज (19 मार्च 2022) से 35वां “सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला” फरीदाबाद में शुरू हो रहा है। यह मेला चार अप्रैल तक चलेगा। इस मेले का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। मुख्य बिंदु कोविड-19 के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
5. भारत में किस दिन CPRF स्थापना दिवस (CRPF Raising Day) मनाया जाता हैं?
- 17 मार्च को
- 18 मार्च को
- 19 मार्च को
- 22 मार्च को
उत्तर: 19 मार्च को
व्याख्या: 19 मार्च 2022 को CRPF का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 83वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। यह ऐसा पहला अवसर था जब CRPF अपना स्थापना दिवस राष्ट्रीय राजधानी से बाहर बना रहा है।
6. 14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन भारत में कहाँ आयोजित किया जायेगा?
- नई दिल्ली
- प्रयागराज
- जयपुर
- गुरुग्राम
उत्तर: नई दिल्ली
व्याख्या: 14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा। बता दें की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो (Kishida Fumio) आज (19 मार्च 2022) भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। पिछला भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2018 में टोक्यो में हुआ था।
7. हाल ही में किस देश को “Continental Europe Synchronous Area (CESA)” से जोड़ा गया है?
- रूस
- चीन
- यूक्रेन
- अमेरिका
उत्तर: यूक्रेन को
व्याख्या: हाल ही में यूक्रेन “Continental Europe Synchronous Area (CESA)” में जोड़ा गया है। यह एक विद्युत ग्रिड है जो महाद्वीपीय यूरोप के अधिकांश भाग में फैला हुआ है। यह कदम यूक्रेन को रूस से अपने पावर सिस्टम को अलग करने की अनुमति देगा। हालांकि इस कदम की योजना 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद बनाई गई थी।
8. किस कंपनी ने भारत का पहला ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (Fuel Cell Electric Vehicle – FCEV) लॉन्च किया?
- Hyundai Motors
- Tata Motors
- Toyota Motors
- Mahindra & Mahindra
उत्तर: Toyota Motors
व्याख्या: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में ग्रीन हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) लॉन्च किया। इस वाहन का नाम टोयोटा मिराई (Toyota Mirai) है। यह भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसका उद्देश्य देश में ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। यह हाइड्रोजन से चलता है और पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है।
9. महात्मा गांधी के नाम पर “ग्रीन ट्रायंगल” (Green Triangle) का उद्घाटन किस देश में किया गया है?
- मेडागास्कर
- ब्रिटेन
- अमेरिका
- यूक्रेन
उत्तर: मेडागास्कर
व्याख्या: भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष में, मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो (Antananarivo) में महात्मा गांधी के नाम पर एक “ग्रीन ट्रायंगल” का उद्घाटन किया गया।
10. “दिशांक” (Dishaank) किस भारतीय राज्य का भूमि डिजिटलीकरण एप्लीकेशन है?
- राजस्थान
- कर्नाटक
- केरल
- पंजाब
उत्तर: कर्नाटक
व्याख्या: दिशांक एप्लीकेशन कर्नाटक द्वारा सभी भूमि अभिलेखों (भूमि परियोजना के तहत) के डिजिटलीकरण के लिए लागू किया गया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन को कर्नाटक राज्य रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (KSRSAC) के कर्नाटक भौगोलिक सूचना प्रणाली कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है। इससे पारदर्शिता आने और भूमि संबंधी विवादों में कमी आने की उम्मीद है।
11. हाल ही में किस देश ने “सनशाइन प्रोटेक्शन एक्ट” (Sunshine Protection Act) पारित कर डेलाइट सेविंग टाइम (Daylight Saving Time – DST) को स्थायी बना दिया है?
- अमेरिका
- चीन
- भारत
- यूक्रेन
उत्तर: अमेरिका
व्याख्या: अमेरिका की सीनेट ने सर्वसम्मति से डेलाइट सेविंग टाइम (Daylight Saving Time – DST) को स्थायी बनाने वाला कानून पारित किया। इसने सर्दियों के आगमन और प्रस्थान के साथ-साथ घड़ियों को आगे और पीछे करने की प्रथा को समाप्त कर दिया है। एक कानून में हस्ताक्षर किए जाने के बाद, प्रत्येक नवंबर में घड़ियों को मानक समय से एक घंटे पीछे करने की प्रथा बंद हो जाएगी और DST (जो मार्च में शुरू होता है) पूरे वर्ष प्रभावी रहेगा।
12. हाल ही में जारी “World Happiness Report 2022” में भारत को कौनसा स्थान मिला हैं?
- 6वां
- 136वां
- 139वां
- 126वां
उत्तर: 136वां
व्याख्या: हाल ही में जारी “World Happiness Report 2022” में भारत ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। भारत ने इस रैंकिंग में 136वां स्थान हासिल किया है। पिछली रिपोर्ट में भारत 139वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में अफ़ग़ानिस्तान को सबसे निचला स्थान दिया गया है। इस रैंकिंग में रूस को 80वां जबकि यूक्रेन को 98वां स्थान दिया गया है। लेकिन आपको बता दें की यह रैंकिंग रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले ही तैयार कर ली गई थी।