Daily Current Affairs in Hindi 9 April 2022

Today's 9th April 2022 Daily Top Current Affairs MCQs with proper analysis and explanation | आज 9 अप्रैल 2022 के मुख्य वस्तुनिष्ठ दैनिक करेंट अफेयर्स उचित विश्लेषण और स्पष्टीकरण के साथ।

यहाँ पर Daily current affairs से संबन्धित “9th April 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

हमारा उद्धेश्य Daily Current Affairs, QnA/प्रश्नोत्तरी, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय समसामयिकी, सरकारी योजनाएं, खेल से जुडी गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन -दिवस और इतिहास से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। चूँकि हमारी टीम आपको Daily Current Affairs उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः रिसर्च व एनालिसिस करने के बाद ही अपडेट देती हैं, फिर भी मानवीय भूल संभव हैं।

09 April 2022 Current Affairs QnA
09 April 2022 Current Affairs QnA

अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो यहाँ दिए गए Current Affairs (करंट अफेयर्स) प्रश्न आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Current Affairs के बिना लगभग सभी Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 9th April 2022 Current affairs GK के बारे में विस्तार से –

9th April 2022 Current Affairs QnA | करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 9 अप्रैल 2022

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी – 

Q 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सकारात्मक स्वदेशीकरण की कौनसी सूची जारी की?

  • पहली
  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी

उत्तर: तीसरी सूची

व्याख्या: रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस की जारी तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची में लाइट वेट टैंक, माउंटेड आर्टिलरी गन सिस्टम (155mmX 52Cal), पिनाका MLRS के लिए गाइडेड एक्सटेंडेड रेंज (GER) रॉकेट, नेवल यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (NUH), नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV), MF STAR (रडार फॉर) जहाज) शामिल हैं।

Q 2. IDFC अपने म्यूचुअल फंड कारोबार को बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग लिमिटेड के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को कितने करोड़ रुपये में बेचेगी?

  • ₹3,500 करोड़
  • ₹4,500 करोड़
  • ₹5,500 करोड़
  • ₹6,500 करोड़

उत्तर: ₹4,500 करोड़ में

व्याख्या: IDFC के म्यूचुअल फंड बिजनेस का बंधन ग्रुप की अगुआई वाला एक कंसोर्शियम 4,500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगा। कंसोर्शियम ने IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (IDFC AMC) और IDFC AMC ट्रस्टी कंपनी का अधिग्रहण करने के लिए IDFC लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। अधिग्रहण को पूरा होने से पहले कई नियामकीय शर्तों से गुजरना होगा।

Q 3. रोल्स-रॉयस के साथ किस भारतीय कंपनी ने बेंगलुरु में "एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डिजिटल इनोवेशन सेंटर" लॉन्च किया हैं?

  • बजाज
  • रिलायंस
  • महिंद्रा
  • इंफोसिस

उत्तर: इंफोसिस

व्याख्या: आईटी कंपनी इंफोसिस और रोल्स-रॉयस ने बेंगलुरु में संयुक्त ‘एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डिजिटल इनोवेशन सेंटर’ के शुभारंभ के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाया। यह केंद्र भारत से रोल्स-रॉयस की इंजीनियरिंग और समूह व्यवसाय सेवाओं के लिए उन्नत डिजिटल क्षमताओं के साथ एकीकृत उच्च-स्तरीय अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) सेवाएं प्रदान करेगा।।

Q 4. हाल ही में टाटा समूह की किस कंपनी ने सुपर एप्प टाटा न्यू लॉन्च किया?

  • टाटा डिजिटल
  • टाटा पावर
  • टाटा मोटर्स
  • टाटा कैपिटल

उत्तर: टाटा डिजिटल

व्याख्या: टाटा समूह की कंपनी टाटा डिजिटल ने गुरुवार को एक एप 'टाटा न्यू' (Tata Neu) लॉन्च किया, जो संभवत: देश का पहला सुपर एप है। यह एप किराने के सामान से लेकर होटल, विमान की टिकट बुकिंग और दवाओं की सेवा को एक मंच पर लाता है। टाटा का यह एप अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देगा।

Q 5. हाल ही में किस देश को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से निलंबित किया गया?

  • नॉर्थ कोरिया
  • पाकिस्तान
  • रूस
  • तुर्की

उत्तर: रूस

व्याख्या: अमेरिका द्वारा रूस के खिलाफ 'मानवाधिकार परिषद में रूस की संघ की सदस्यता के अधिकारों का निलंबन' पेश किए गए प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र आम सभा में 193 सदस्यों में से 93 देशों ने पक्ष में मतदान किया, 24 ने विरोध में जबकि 58 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

Q 6. हाल ही में 7 अप्रैल 2022 को मनाए गए विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम क्या थी?

  • "हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य"
  • "स्वस्थ जीवन, स्वस्थ ग्रह"
  • "आओ स्वास्थ्य अपनाएं"
  • "बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर जीवन"

उत्तर: "हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य"

व्याख्या: हर साल 7 अप्रैल के लिए एक विषय चुना जाता है जो डब्ल्यूएचओ के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र पर प्रकाश डालता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वर्तमान महामारी, प्रदूषित ग्रह और बीमारियों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 का विषय "हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य" है।

Q 7. तुत्सी समुदाय के खिलाफ नरसंहार की शुरूआत किस दिन से हुई थी?

  • 6 अप्रैल के दिन
  • 7 अप्रैल के दिन
  • 8 अप्रैल के दिन
  • 9 अप्रैल के दिन

उत्तर: 7 अप्रैल के दिन से

व्याख्या: 7 अप्रैल के दिन ही तुत्सी समुदाय के खिलाफ नरसंहार की शुरूआत हुई थी। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा रवांडा में तुत्सी के खिलाफ 1994 के नरसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय चिंतन दिवस 7 अप्रैल को मनाया गया।

Q 8. किस मंत्रालय ने 2022 में खेल में डोपिंग उन्मूलन के लिए यूनेस्को कोष में भारत का 72,124 डॉलर का योगदान जारी किया हैं?

  • विदेश मंत्रालय ने
  • वित्त मंत्रालय ने
  • रक्षा मंत्रालय ने
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय ने

उत्तर: युवा मामले और खेल मंत्रालय ने

व्याख्या: युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने 2022 में खेलों में डोपिंग के उन्मूलन के लिए यूनेस्को कोष में भारत की ओर से 72 हजार 124 डॉलर का योगदान दिया है। सितंबर, 2019 में पेरिस में आयोजित 7कॉप के प्रस्ताव के अनुसार, सभी संबंधित राष्‍ट्रों ने खेलों में डोपिंग के उन्मूलन के लिए अपने नियमित बजट में से एक प्रतिशत यूनेस्‍को कोष में देने के लिए सहमति व्‍यक्‍त की थी।

Q 9. CRPF शौर्य दिवस (CRPF Valour Day) किस दिन मनाया जाता हैं?

  • 7 अप्रैल
  • 8 अप्रैल
  • 9 अप्रैल
  • 10 अप्रैल

उत्तर: 9 अप्रैल

व्याख्या: 9 अप्रैल, 1965 को सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ कच्छ के रण में 34 पाकिस्तानी सैनिकों का सफाया किया था। यह पहली बार था जब पूर्ण रूप से पैदल सेना की टुकड़ी ने पाकिस्तान की सेना के विरुद्ध सफल लड़ाई लड़ी। इस लड़ाई के दौरान सीआरपीएफ के छह जवानों ने अपनी जान गंवा दी। इन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 9 अप्रैल को हर साल शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Q 10. किस देश के निर्वासित राष्ट्रपति मंसूर हादी ने उप-राष्‍ट्रपति को बर्खास्त कर दिया हैं?

  • रूस
  • उक्रेन
  • यमन
  • तुर्की

उत्तर: यमन

व्याख्या: यमन के निर्वासित राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी ने अपनी शक्तियां एक नई राष्ट्रपति परिषद को हस्तांतरित कर दी हैं और उप-राष्‍ट्रपति को बर्खास्त कर दिया है। यह कदम उन्‍होंने तब उठाया है जब सऊदी अरब ने सात साल से जारी युद्ध समाप्त करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बीच  हाउसी-विरोधी गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश तेज कर दी है।

Next Post Previous Post
1 Comments
  • Education Mentor
    Education Mentor 9 अप्रैल 2022 को 7:44 pm बजे

    बहुत बढ़िया sir

Add Comment
comment url